Jamabandi Bihar 2025: जमाबंदी बिहार Online देखें: घर बैठे जमीन का पूरा रिकॉर्ड चेक करें

WhatsApp Group Join Now

बिहार सरकार के द्वारा ज़मीन से जुडी सेवाएं धीरे-धीरे डिजिटल और ऑनलाइन की जा रही है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार ने राज्य के आम नागरिको की सुविधा के लिए Bihar Bhumi Portal (बिहार भूमि पोर्टल) लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपने घर बैठे ज़मीन से सम्बंधित सभी जानकारी एवं रिकॉर्ड आसानी से देख सकते है।

इन सभी सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण सेवा है जमाबंदी बिहार पंजी (Jamabandi Bihar 2025) जिसको अब पूरी तरह से ऑनलाइन देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। पहले के समय में जहा खाता, खेसरा या अन्य भूमि रिकॉर्ड की जानकारी के लिए लोगों को अंचल कार्यालय (Circle Office) के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, वही अब यह पूरी प्रकिया कुछ ही मिंटो में बिहार भूमि पोर्टल पर देखि जा सकती है।

अब बिहार के सभी नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने जिला,अंचल और मौजा के आधार पर अपनी जमाबंदी पंजी (Record of Rights) आसानी से देख सकता है और इसका साथ साथ में प्रिंटआउट प्राप्त कर सकता है। इससे नागरिक के समय की बचत होगी और साथ में भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

Jamabandi Bihar
Jamabandi Bihar

Jamabandi Bihar 2025 (जमाबंदी पंजी)

जमाबंदी पंजी को आसान भाषा में समझो तो यह ज़मीन का पूरा हिसाब किताब होता है। इसमें ज़मीन से जुडी हर जरूरी जानकारी उपलब्ध होती है। जैसे -मालिक का नाम, खता नंबर, खेसरा नंबर, ज़मीन का कुल क्षेत्रफल, लगान (टैक्स) की जानकारी और दाखिल-खारिज का विवरण। इसको आप अपनी ज़मीन का पहचान पत्र भी कह सकते हो। जो यह साबित करता है की ज़मीन किसके नाम पर है उसका मालिक कोन है इस ज़मीन पर किसका अधिकार है।

पहले समय में यह जानकारी केवल तहसील या सरकारी दफ्तरों में ही देखने को मिलती थी जिससे नागरिको को बार बार तहसीलो के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब बिहार सरकार ने Jamabandi Bihar Portal को ऑनलाइन कर दिया गया है। राज्य के प्रत्येक किसान भाई और आम नागरिक अपने घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी ज़मीन का पूरा ब्यौरा आसानी से देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।

Jamabandi Bihar मुख्य उद्देश्य

बिहार सरकार ने जमाबंदी बिहार 2025 ऑनलाइन सेवा की शुरुआत आम नागरिको को सुविधा और पारदर्शिता देने के लिए की है। पहले के समय में ज़मीन से जुड़ा ब्यौरा लेने के लिए बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और छोटे मोठे कामो के लिए आम नागरिको को पटवारी या अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे आम नागरिको का समय एवं पैसा बर्बाद होता था। इसी के साथ ही, गड़बड़ियों और विवादों के कारण कई बार जमीन पर धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते थे।

अब इस ऑनलाइन जमाबंदी सेवा की मदद से कोई व्यक्ति सिर्फ अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे ही ज़मीन से जुडी जानकारी आसानी से देख सकता है। इससे न केवल समय म्हणत की बचत होती है बल्कि, भ्रष्टाचार पर भी रोक लगती है। इस पोर्टल का असली उद्देश्य है की हर नागरिक को उसकी ज़मीन से सम्बंधित सही और सुरक्षित जानकारी बिना किसी परेशानी के प्राप्त हो सके।

मुख्य तथ्य Jamabandi Bihar Portal

योजना का नामजमाबंदी बिहार 2025 ऑनलाइन
पोर्टल का नामBihar Bhumi Portal
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
आधिकारिक वेबसाइटbiharbhumi.bihar.gov.in
सेवा का प्रकारऑनलाइन (निशुल्क)
उपलब्ध सेवाएंजमाबंदी पंजी, भू नक्शा, दाखिल-खारिज, भू अभिलेख, लगान रसीद
लाभार्थीबिहार के सभी नागरिक

आवश्यक दस्तावेज़

यदि आप अपनी जमाबंदी देखना चाहते हो तो आपको किसी प्रकार के कोई विवेश दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आपको किसी सुधार या आवेदन की जरूरत हो तो निम्नलिखित कागजात की जरूरत पड़ सकती है:

  • लगान रसीद
  • खतियान
  • केवाला (जमीन का मालिकाना हक प्रमाण)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी)
  • मोबाइल नंबर

Jamabandi Bihar 2025 ऑनलाइन कैसे देखे जाने पूरी जानकारी (Step by Step Process)

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले बिहार भूमि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • आपके सामने अब आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज आ जायेगा।
  • जिसपर आपको अब “जमाबंदी पंजी देखें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
जमाबंदी पूंजी ऑनलाइन देखे
जमाबंदी पूंजी ऑनलाइन देखे
  • इसके पश्चात आपके सामने “पंजी-II प्रतिवेदन” पेज खुल कर आ जायेगा।
पंजी-II प्रतिवेदन देखे
पंजी-II प्रतिवेदन देखे
  • आपको सबसे पहले अपना जिला और अंचल चुनें और Proceed पर क्लिक करना होगा।
  • आप अब इसके पश्चात हल्का और मौजा का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने खोज के लिए अलग-अलग विकल्प आएंगे, जैसे –
    • भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या से
    • रैयत के नाम से खोजें
    • खाता नंबर से खोजें
    • प्लॉट नंबर से खोजें
    • जमाबंदी संख्या से खोजें
    • समस्त पंजी-II नाम अनुसार देखें
    • कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या से खोजें
  • आप इसमें से कोई आवश्यक विकल्प का चयन करे और जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करे।
  • इसके बाद “Captcha Code डालकर “Search” पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपके सामने अब आपकी जमाबंदी पंजी की सूची खुल कर आ जाएगी।
  • जिस जमाबंदी की प्रति देखनी है, उसके सामने “देखें” आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी Jamabandi Bihar 2025 स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसमें लगान, दाखिल-खारिज और अन्य विवरण उपलब्ध होगा।
Bihar Bhumi Jamabandi Online
Bihar Bhumi Jamabandi Online

संपर्क विवरण

यदि आपको जमाबंदी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आती है, तो आप नीचे दिए गए विभाग से संपर्क कर सकते हैं:

  • विभाग का नाम: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
  • आधिकारिक पोर्टल: biharbhumi.bihar.gov.in
  • हेल्पलाइन नंबर: पोर्टल पर उपलब्ध
  • ईमेल आईडी: पोर्टल पर दी गई आधिकारिक ईमेल से संपर्क करें

पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

जमाबंदी बिहार 2025 क्या है?

जमाबंदी बिहार 2025 एक ऑनलाइन सेवा है, जिससे आप अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड जैसे खाता, खेसरा, लगान और दाखिल-खारिज की जानकारी देख सकते हैं।

क्या जमाबंदी बिहार सेवा निशुल्क है?

जी हां, बिहार भूमि पोर्टल पर जमाबंदी देखना बिल्कुल मुफ्त है।

जमाबंदी देखने के लिए किन–किन तरीकों से खोज सकते हैं?

आप खाता नंबर, खेसरा नंबर, रैयत के नाम, जमाबंदी संख्या या पृष्ठ संख्या से खोज सकते हैं।

अगर जमाबंदी ऑनलाइन नहीं दिख रही है तो क्या करें?

अगर आपका रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है तो आप परिमार्जन प्लस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या इसके लिए कोई दस्तावेज जरूरी है?

देखने के लिए नहीं, लेकिन सुधार या आवेदन के लिए लगान रसीद, खतियान और पहचान पत्र की आवश्यकता पड़ती है।

Leave a Comment