Bihar Bhu Naksha Portal 2025 – भू नक्शा व जमीन रिकॉर्ड देखें @ bhunaksha.bihar.gov.in

WhatsApp Group Join Now

Bihar Bhu Naksha :- बिहार सरकार के सरकार के द्वारा राज्य के नागरिको भूमि रिकॉर्ड को पारदर्शी आसानी से उपलब्ध कराने ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है। बिहार के प्रत्येक नागरिक अब ज़मीन से जैसे भू नक्शा, खाता, भू लगान, दाखिल-खारिज, रजिस्टर-2 और भू अभिलेख घर बैठे ही ऑनलाइन जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है। पहले के समय लोगो को अपनी ज़मीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं बिहार सरकार के द्वारा सभी नागरिको के लिए Bhu Naksha Bihar 2025 पोर्टल लांच किया गया है जिसकी मदद से यह सभी जानकारी उपलब्ध है।

बिहार राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने जिले, सर्किल और मौजा की जानकारी डालकर आसानी से भू नक्शा और अपने प्लॉट की पूरी जानकारी को घर बैठे आसानी से देख सकते है। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से सभी नागरिको के समय एवं पैसे बचत होगी और पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

Bihar Bhu Naksha Portal
Bihar Bhu Naksha Portal

Bhu Naksha Bihar (Bhulekh Map) 2025

बिहार सरकार के द्वारा बिहार के नागरिको के लिए Bhu Naksha Bihar 2025 ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है। जिसको बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य बिहार के सभी नागरिको को ज़मीन से जुडी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गांव, मौजा, खेसरा नंबर या प्लॉट नंबर डालकर जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते है।

आप इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी सभी ज़मीन का नक्शा (Bhulekh Map) देखने के साथ-साथ प्लॉट से जुड़ी जानकारी, जमीन मालिक का नाम, रजिस्टर-2 की डिटेल और LPM रिपोर्ट आसानी से प्राप्त कर सकते हो। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह पोर्टल सरकार की तरफ से बिलकुल निःशुल्क करा गया है। आपको किसी को भी अधिकारी या दुकानदार को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। क्योकि पहले के समय में लोगो को अपना ज़मीन का नक्शा देखने के लिए हफ्ते लग जाया करते थे जिससे उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसलिए अब सभी नागरिक अपने घर बैठे आसानी से भूमि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है वो भी बिलकुल निःशुल्क।

Bihar Bhu – Naksha पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

Bihar Bhu – Naksha पोर्टल को शुरु करने का मुख्य उद्देश्य नागरिको को उनकी ज़मीन से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करानी है। इससे जमीन से जुड़ी पारदर्शिता बनी रहती है और विवाद की स्थिति में भी सही जानकारी तुरंत मिल सकती है।

पहले के समय में नागरिको को अपना भू नक्शा देखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे जिसकी वजह से उनका काफ़ी समय बर्बाद होता था इसलिए सरकार के द्वारा यह मध्य नज़र रखते हुए ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है। जिससे अब सभी प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे भूमि से सम्बंधित जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सके। इस पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बनी रहती है और धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।

इसी के साथ ग्रामीण छेत्रों के नागरिको को ज़मीन से सम्बंधित जानकारी तुरंत प्राप्त हो जाती है। बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्रक्रिया को सरल और आसान बनाना है ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना ना करने पड़े। यह बिहार सरकार की ई-गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्य तथ्य Bhu Naksha Bihar Portal 2025

योजना का नामBhu Naksha Bihar 2025 (भू नक्शा बिहार)
लेख का नामभू नक्शा बिहार (Bhulekh Map) 2025 ऑनलाइन कैसे देखें
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
पोर्टल का नामbhunaksha.bihar.gov.in
अन्य सेवाएंअपना खाता, भू अभिलेख, रजिस्टर-2, दाखिल-खारिज, भू लगान
आवेदन शुल्कनिशुल्क
उपलब्धताकेवल बिहार राज्य के लिए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
प्रिंट/डाउनलोड सुविधाउपलब्ध

महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप भी अपना भू नक्शा देखना चाहते हो तो आपको निम्मलिखित दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी।

  • जिला, अनुमंडल, सर्किल और मौजा का नाम
  • खेसरा नंबर / प्लॉट नंबर
  • भूमि मालिक का नाम (वैकल्पिक)
  • इंटरनेट कनेक्शन और कंप्यूटर/मोबाइल

Bhu Naksha Bihar (Bhulekh Map) 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करे ?

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा इस प्रकार से।
  • इसके पश्चात आपके सामने “View” का ऑप्शन आप इसपर क्लिक करेंगे।
Bhu Naksha Bihar
Bhu Naksha Bihar
  • अब आप जिस गांव या शहर का नक्शा देखना चाहते हो तो यहाँ पर आपको District, Sub-Division, Circle, Mouza, Survey Type, Map Instance और Sheet Number का चयन करना होगा।
  • आपके चयन करने के पश्चात आपके उस पेज पर क्षेत्र का पूरा नक्शा खुल कर आ जायेगा।
  • आप अब अपना प्लाट सर्च करेंगे और उसपर क्लिक करेंगे। नहीं तो आप सर्च मेन्यू से खेसरा नंबर डालकर खोज सकते हैं।
  • आपके द्वारा चयन किये गए Plot Info में ज़मीन और मालिक की जानकारी खुल कर आ जाएगी।
  • इसके पश्चात आप LPM Report के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
Click on LPM Report
Click on LPM Report
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर मैप की पूरी लिस्ट खुल कर आ जाएगी जिसको आप डाउनलोड करना चाहते हो।
Bhulekh Map Download And Print Out
Bhulekh Map Download And Print Out

सम्पर्क विवरण

यदि भू नक्शा बिहार पोर्टल का उपयोग करते समय किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए विभागीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं:

  • विभाग: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
  • आधिकारिक वेबसाइट: biharbhumi.bihar.gov.in
  • भू नक्शा पोर्टल: bhunaksha.bihar.gov.in

पूछे जाने वाले प्रश्न

भू नक्शा बिहार 2025 देखने के लिए कितना शुल्क देना पड़ता है?

नहीं, यह सेवा सरकार के द्वारा बिलकुल निःशुल्क की गई है।

क्या इस पोर्टल पर रजिस्टर-2 की जानकारी भी मिलती है?

हां, इस पोर्टल से रजिस्टर-2, भू अभिलेख और जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी भी देखी जा सकती है।

क्या मैं भू नक्शा बिहार मोबाइल से देख सकता हूं?

जी, बिलकुल आप यह पोर्टल मोबाइल एवं कंप्यूटर द्वारा बनाया गया है।

क्या यहां से नक्शा प्रिंट भी कर सकते हैं?

हां, आप LPM Report डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

Leave a Comment