Online Bhulagan Bihar – जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं। कि आजकल हर चीज डिजिटल होती जा रही है। इसी को देखते हुए बिहार की सरकार ने भूमि मालिकों के लिए भू-लगान भुगतान की प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। जिससे भूमि मालिकों को भू-लगान भुगतान करने में सहायता उत्पन्न होगी। क्योंकि अभी तक किसानों और ज़मीन के मालिकों को अंचल कार्यालय जाकर भू-लगान कर को जमा करना पड़ता था, और बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे किसानों और ज़मीन मालिकों का समय खर्च होता था और साथ ही साथ काफी मेहनत भी करनी पड़ती थी |

लेकिन अब बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई Online Bhu Lagan Bihar 2025 पोर्टल की मदद से आप लोग अपने घर पर बैठकर ही भू-लगान भुगतान को जमा कर सकते हैं। और भुगतान की रसीद भी आपको तुरंत उपलब्ध हो जाती है। बिहार में भू-लगान ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया पोर्टल न केवल समय की बचत करता है बल्कि भू-लगान भुगतान की प्रक्रिया को पूरे तरीके से आसान बनाता है। अगर आप लोग Online Bhu Lagan Bihar के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ें।
बिहार भू-लगान (Online Bhu Lagan Bihar) क्या है?
आईए जानते हैं Online Bhu Lagan Bihar क्या है। ये एक ऑनलाइन भुगतान पोर्टल है, भू-लगान का मतलब होता है। वह टैक्स जो किसानो और जमीन मालिको को अपनी भूमि का भुगतान सरकार को देना होता है। इस कर की रकम की मदद से राज्य का विकास किया जाता है। इस टैक्स को अन्य योजना में भी प्रयोग किया जाता है। इस टैक्स की मदद से ही सिंचाई कृषि सुधार भी किए जाते हैं। इस बिहार भू-लगान को बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू किया गया है। पहले इस टेस्ट को जमा करने के लिए लोग लंबी लाइनों में लगते थे, जिससे उनका समय बर्बाद होता था।
लेकिन अब Online Bhu Lagan Bihar पोर्टल की मदद से किसान और जमीन मालिक भूमि पर लगने वाले कर का भुगतान अपने घर रेहकर आसानी से कर सकते हैं। इससे समय की भी बचत होती है। साथी बार-बार दफ्तर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते हैं। इस पोर्टल की मदद से आप अपने जिले, अंचल और मौजा की जानकारी दर्ज का सकते है। और इसी के साथ खाता संख्या और रैयत के नाम से विवरण पता कर सकते हैं। सही और पूरी जानकारी मिलने पर आप ऑनलाइन UPI या कार्ड से Bhu Lagan का भुगतान कर सकते हैं और तुरंत ऑनलाइन डिजिटल रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।
Online Bhu Lagan Bihar की मुख्य विशेषता
योजना का नाम | Online Bhu Lagan Bihar 2025 |
विभाग | बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, |
उद्देश्य | भू-लगान भूमि टैक्स का ऑनलाइन भुगतान |
आधिकारिक पोर्टल | आधिकारिक पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in |
भुगतान का तरीका | UPI, क्रेडिटकार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग |
सुविधा | ऑनलाइन भू-लगान का भुगतान और डिजिटल रसीद उपलब्ध |
लाभार्थी | बिहार के किसान और जमीन के मालिक |
Online Bhu Lagan Bihar 2025 का मुख्य उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए भू-लगान ऑनलाइन भरने का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों और भूमि मालिकों को भू-लगान का ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना है। पहले टैक्स भरने के लिए लोगों को दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे उन लोगों का काफी समय बर्बाद होता था और काफी परेशानियों का सामना भी उठाना पड़ता था अब बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए Online Bhu Lagan की मदद से किसान और जमीन मालिक कहीं से भी ऑनलाइन भुगतान कर सकती है। और कभी भी अपने टैक्स को चुका सकते हैं।
इस पोर्टल के तहत ही e-governance को भी बढ़ावा मिलेगा। और सभी नागरिकों तक सरकारी सेवाओं को digital रूप से पहुंचाना है। भु लगन को ऑनलाइन जमा करने से भ्रष्टाचार की संभावना काम हो जाएगी। टैक्स जमा करते ही आपको तुरंत भुगतान की रसीद प्राप्त हो जाती है, इस राशिद की मदद से अगर कभी भविष्य में अगर कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो यह उनके लिए सबूत का काम करती है।
बिहार भू-लगान 2025 के आवश्यक दस्तावेज़
भू-लगान का ऑनलाइन भुगतान करने समय कुछ आवश्यक दस्तावेजों और कुछ मुख्य जानकारी आवश्यकता होती है।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र (वैकल्पिक)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- इंटरनेट बैंकिंग / UPI /
- कार्ड की जानकारी
- खसरा/खतौनी संख्या
- खाता संख्या (जमाबंदी पंजी से)
- रैयत का नाम
- मौजा और अंचल की जानकारी
- प्लॉट नंबर (यदि उपलब्ध हो)
Online Bhu Lagan Bihar 2025 (बिहार भू-लगान) का भुगतान कैसे करें?
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल ब्राउज़र में आधिकारिक बिहार भू-लगान पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in को खोलना है।

- उसके बाद आपको (ऑनलाइन बिहार भू-लगान) के
- होमपेज पर ऑनलाइन भू-लगान टेक्स का भुगतान (Pay Online Lagaan) के विकल्प को चुनें।

- अब इसके बाद आपको जिला, अंचल, हल्का और मौजा का चयन करना पड़ेगा।
- इसके बाद आपको “आगे बढ़ें” के विकल्प पर क्लिक करना है।

- ये सब करने के बाद अब आपके पास भूमि विवरण खोजने के विभिन्न विकल्प आ जायेगे।
- रैयत के नाम से खोजें
- खाता संख्या से खोजें
- प्लॉट नंबर से खोजें
- भाग वर्तमान से खोजे
- पृष्ठ संख्या से खोजें
जमाबंदी संख्या से खोजें
- जब आप यह सब जानकारी सही तरीके से भर देंगे।
- उसके बाद आप अपना कैप्चा कोड दर्ज करें।
- और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद “खोजें” बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने पंजी-II रिपोर्ट खुलकर आ जाएगी, इस रिपोर्ट में जमीन से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध होगी।
- इसके बाद आपको यहां “देखें” बटन पर क्लिक कर देना है। और आपके सामने भू-लगान की राशि उत्पन्न हो जाएगी।
- और फिर आपको बिहार भू-लगान जमीन का भुगतान करने के लिए अपना नाम, अपना मेन मोबाइल नंबर और पता दर्ज कर देना है।
- यह सब करने के बाद आपको नियम और शर्तों को स्वीकार कर लेना है। और ऑनलाइन जमीन भुगतान करने के बटन पर क्लिक कर देना है।
- और जब आपका भुगतान पूरा हो जाता है। उसके बाद आपकी डिजिटल रसीद (Receipt) उत्पन्न हो जाती है।,
- अब आप इस रसीद (Receipt) डाउनलोड कर सकते है।
- आप इसको रसीद (Receipt) को अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
सम्पर्क विवरण
यदि Online Lagan Bihar भुगतान में किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए संपर्क का उपयोग कर सकते हैं:
- विभाग: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार
- आधिकारिक पोर्टल: bhulagan.bihar.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: पोर्टल पर उपलब्ध
- ईमेल आईडी: विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें
(बिहार भू-लगान) से संबंधित (FAQ’s)
बिहार भू-लगान पोर्टल किसके द्वारा शुरू किया गया है?
बिहार सरकार ने bhulagan.bihar.gov.in पोर्टल शुरू किया है।
Online Lagan Bihar 2025 क्या है?
बिहार भू-लगान पोर्टल एक ऐसी ऑनलाइन प्रक्रिया है। जिसकी मदद से बिहार के किसान और भूमि के मालिक घर बैठकर आराम से अपनी जमीन का टैक्स बिना किसी परेशानी के जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन बिहार भू-लगान की रसीद कहां से मिलेगी?
भूमि का टैक्स पूरा होने के बाद सिस्टम स्वतः एक डिजिटल रसीद उपलब्ध करता है। जिसे आप डाउनलोड कर सकते है। ओर आप इसको अपने मोबाइल में सेव करके सुरक्षित रख सकते हैं।
इस पोर्टल के तहत भू-लगान का भुगतान कैसे किया जा सकता है?
Online Lagan Bihar 2025 के तहत भू-लगान का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आदि जैसे ऑनलाइन माध्यम से भू-लगान का भुगतान किया जा सकता है।
बिहार भू-लगान का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है?
बिहार भू-लगान का आधिकारिक पोर्टल bhulagan.bihar.gov.in है।

Khushi Singh
पिछले 3 वर्षों से बिहार भूलेख और भू-लगान की जानकारी साझा कर रही हैं। उन्हें Bihar Bhulekh, खतियान, खसरा और ज़मीन से जुड़ी प्रक्रियाओं में बेहतरीन अनुभव है। उनका उद्देश्य है लोगों को सही और आसान जानकारी देकर उनके काम को सरल बनाना।