बिहार सरकार ने महिलाओ को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना को शुरु करने का मकसद है की कि महिलाएं अपने ही राज्य में रोजगार पाएँ और बिना किसी परेशानी के स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस योजना के अंतर्गत राज्य की हर परिवार में से एक महिला को सबसे पहले ₹10,000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माद्यम से दी जाएगी। यदि इसके पश्चात महिला का काम अच्छा चलता है तो बिहार सरकार की और से ओर से ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी मिल सकती है।
इस योजना में ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों की महिलाएँ लाभ ले सकती हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के मौके, आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाया जाए साथ साथ राज्य में पलायन की समस्य को भी कम किया जा सकता है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहती हो तो आपको इसकी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी होना चाहिए जिसकी जानकारी हमने नीचे अवगत कराई है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 क्या है?
बिहार सरकार ने महिलाओ को रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओ को छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय या रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। महिला रोजगार योजना के नियमो के अनुसार, हर परिवार में से एक महिला का चयन किया जायेगा और उसे मिलने वाली राशि सीधा DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उसके बैंक खाते में हस्तांरित की जाएगी।
26 सितंबर 2025 में सरकार के द्वारा महिला रोजगार योजना पहली क़िस्त ₹10,000 महिलाओ के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। जो महिला पहली क़िस्त का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गई है उन्हें अब महिला रोजगार योजना दूसरी क़िस्त में लाभ दिया जायेगा। दूसरी की राशि 3 अक्टूबर 2025 को महिलाओ के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 का उद्देश्य (Bihar Mahila Rojgar Yojana)
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 को शुरु करने का मुख्य उदेश्य बिहार की महिलाओ को आर्थिक स्वतंत्रता देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आज भी बिहार राज्य की कई महिलाए अपना खुद का रोजगार शुरु करना लेकिन पैसे की समस्य की वजह से अपना खुद का रोजगार शुरु नहीं कर पाती है। इस समस्य को दूर करने के लिए बिहार सरकार के द्वारा महिला रोजगार योजना का सुभारम्भं किया गया है। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक एवं पात्र महिलाओ को शुरुआती पूंजी दी जा रही है, ताकि वे आसानी से अपना छोटा मोटा कारोबार या स्वरोजगार शुरू कर सकें।
सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना से
स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें,
पलायन की समस्या कम हो,
महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो,
और समाज में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिले।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 Overview
बिहार महिला रोजगार योजना 2025 के लाभ
राज्य की प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार के लिए शुरुआती पूंजी दी जाएगी।
पहली किस्त ₹10,000 सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
छह माह के बाद अच्छा प्रदर्शन पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता।
हाट-बाजार सुविधा से महिलाएं अपने उत्पाद आसानी से बेच पाएंगी।
यह सहायता अनुदान (Grant) है, जिसे लौटाने की जरूरत नहीं।
वित्तीय सहायता
पहली किस्त: ₹10,000 (सितंबर 2025 से सीधे DBT के जरिए)
अतिरिक्त सहायता: ₹2 लाख तक (6 माह बाद रोजगार की सफलता पर)
महत्वपूर्ण तिथियाँ
योजना की मंजूरी – 29 अगस्त 2025
पहली किस्त का वितरण – 26 सितंबर 2025 से शुरू
अगली किस्तों का वितरण – 3 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2025 तक अलग-अलग तारीखों पर
पात्रता
आवेदक महिला को बिहार का निवासी होना चाहिए
आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विवाहित महिला को प्राथमिकता मिलेगी।
जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हो।
महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
हले से किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ नहीं लिया हो
आवश्यक दस्तावेज़
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार निवासी प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
व्यवसाय/रोजगार प्रस्ताव (यदि हो)
बिहार महिला रोजगार योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in पर विजिट करना होगा।
इसके पश्चात आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
आपको इस होम पेज पर अब Self Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
आप अब इसमें अपना आधार नंबर, नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके पश्चात आप अब OTP वेरिफिकेशन करेंगे ।
सभी विवरण सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन की स्थिति (Form Status) पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।
यदि आप आवेदन फॉर्म ऑफलाइन भरना चाहते हो तो आपको नजदीकी में ग्राम संगठन या SHG से संपर्क करना होगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 पहली किस्त कब मिलती है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के अंतर्गत महिलाओ को पहली क़िस्त का पैसा सीधा उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए भेजा गया है। जब कोई महिला आवेदन करती है तो उसके दस्तावेज का सफल सत्यापन हो जाता है, तो औसतन 7 से 15 दिनों के भीतर ₹10,000 की राशि उसके खाते में पहुँच जाती है। हालाँकि, अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या आवेदन फॉर्म में कोई गलत जानकारी दी गई है, तो भुगतान में थोड़ी देरी हो सकती है।
अब तक कितनी महिलाओं को योजना का लाभ मिला?
26 सितम्बर 2025 से इस योजना की पहली क़िस्त का वितरण शुरु किया जा चूका है। अब तक लकभग 75 लाख महिलाएँ इसका लाभ ले चुकी हैं। वही सरकार ने 1.5 करोड़ से अधिक आवेदनों को मंजूरी दी है और लक्ष्य रखा है कि दिसंबर 2025 तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेज दी जाए। यह योजना बिहार की महिलाओ को बड़े पैमाने पर रोजगार, आत्मनिर्भता और आर्थिक मज़बूत दोनों में एकऐतिहासिक कदम साबित हो रही है।
Bihar Mahila Rojgar Yojana First Installment 2025 किन महिलाओं को मिलेगी?
बिहार महिला रोजगार योजना की पहली क़िस्त का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को दिया जायेगा, जिन्होंने महिला रोजगार योजना के लिए सही तरीको से आवेदन किया है और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए है और जिनका सतीपन (Verification) सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। राज्य की ऐसी महिलाओ को सरकार की तरफ सीधा उनके बैंक खाते में ₹10,000 की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
दूसरी किस्त के लिए कौन पात्र होगा?
दूसरी क़िस्त का लाभ हर महिला को स्वतः नहीं मिलेगा। इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं।
जिन महिलाओ ने पहली क़िस्त की राशि से अपना रोजगार या व्यसाय शुरु किया है।
और 6 महीने की अवधि में उनका काम सफल और संतोषजनक पाया गया है,
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 1st Installment 2025 कैसे देखें?
सवर्पर्थम आपको आधिकारिक पोर्टल mmry.brlps.in पर जाना होगा।
आपको अब यहाँ से Form Status या Beneficiary Status पर क्लिक करना होगा।
आप अब अपना आधार नंबर या आवेदन नंबर डालेंगे।
आपके खाते में भेजी गई राशि की जानकारी आपके सामने खुल कर आ जाएगी।
यदि पैसा नहीं आया है, तो अपने बैंक खाता विवरण, आधार लिंकिंग और IFSC कोड चेक करें।
Contact Details
आधिकारिक पोर्टल: mmry.brlps.in
FAQs
Q1. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
शुरुआत में ₹10,000 और बाद में ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता।
Q2. क्या यह राशि वापस करनी होगी?
नहीं, यह अनुदान (Grant) है, इसे लौटाना नहीं होगा।
Q3. पहली किस्त कब मिलेगी?
आवेदन के 7–10 दिन के अंदर पहली किस्त बैंक खाते में DBT से मिल जाएगी।
Q4. कौन इस योजना का लाभ ले सकता है?
बिहार की 18–60 वर्ष की विवाहित महिलाएं जो SHG से जुड़ी हों।
Q5. दूसरी किस्त कब मिलेगी?
रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद सफलता के मूल्यांकन पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

Khushi Singh
पिछले 3 वर्षों से बिहार भूलेख और भू-लगान की जानकारी साझा कर रही हैं। उन्हें Bihar Bhulekh, खतियान, खसरा और ज़मीन से जुड़ी प्रक्रियाओं में बेहतरीन अनुभव है। उनका उद्देश्य है लोगों को सही और आसान जानकारी देकर उनके काम को सरल बनाना।