बिहार सरकार ने राज्य के नागरिको को ज़मीन से जुडी सभी सेवाएँ घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए “Land Record Management System” की शुरुआत की है। इसके तहत biharbhumi.bihar.gov.in और parimarjan.bihar.gov.in पोर्टल लांच किया है। अब इन सभी पोर्टल के माध्यम से नागरिक भूमि स्वामित्व, दाख़िल-खारिज, भू-नक़्शा, भू-लगान भुगतान, जमाबंदी पंजी और भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएँ आसानी से प्राप्त कर सकते है। जिससे पारदर्शिता के साथ-साथ समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
तो आईये जानते है इस आर्टिकल की मदद से हम आपको बिहार भूमि पोर्टल की सभी जानकारी प्राप्त करेंगे जैसे खाता (ROR), भू नक़्शा और ऑनलाइन दाख़िल ख़ारिज आवेदन (Application) आदि से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Important Links
Bihar Bhoomi Portal का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
Bihar Bhoomi Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को भूमि प्रबंध से जुडी सभी महत्वपूर्ण सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी ज़मीन का खतियान, खेसरा नंबर, नक्शा, रजिस्ट्रेशन विवरण और भूमि रिकॉर्ड जैसी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, भ्रष्टाचार कम करना और लोगों को सरकारी दफ्तरों चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है साथ साथ ही यह पोर्टल e-governance और डिजिटल इंडिया को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। बिहार के नागरिक सीधा बिहार की सरकार की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in और parimarjan.bihar.gov.in पर जाकर भूमि सुधार, म्यूटेशन, सर्वे रिपोर्ट और अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
इस प्रकार से बिहार में भूमि पोर्टल न केवल समय एवं मेहनत से बचाता है बल्कि भूमि से जुड़े विवादों को कम करने और रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का आधुनिक समाधान भी प्रदान करना है।
Bihar Bhulekh Portal – Short Overview
विषय (Topic) | विवरण (Details) |
---|---|
पोर्टल का नाम | Bihar Bhulekh Portal |
लॉन्च किया गया | बिहार सरकार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | biharbhumi.bihar.gov.in parimarjan.bihar.gov.in |
मुख्य उद्देश्य | भूमि रिकॉर्ड को डिजिटलीकरण करना और नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना |
उपलब्ध सेवाएँ | खतियान चेक, खेसरा, नक्शा देखना, भूमि रजिस्ट्रेशन विवरण, म्यूटेशन स्टेटस, सर्वे रिपोर्ट |
लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी नागरिक, किसान और भूमि मालिक |
प्रमुख फायदे | पारदर्शिता, समय की बचत, भ्रष्टाचार में कमी, भूमि विवादों का समाधान |
Bihar Bhulekh में अपना खाता देखें ऑनलाइन ?
- बिहार के नागरिक को बिहार पोर्टल पर अपना खाता देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने अब वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।

- आपके सामने अब एक विकल्प आएगा “अपना खाता देखें” इसपर क्लिक करना होगा।

- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपना जिला का चयन करना होगा।

- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर तहसील का नक्शा खुल कर आ जायेगा जिसमे आपको अपनी तहसील का चयन करना होगा।
- अब फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- आपको मौजा के नाम के अनुसार सभी खाते देखने के लिए एक ऑप्शन चुनना होगा ?

- आप अब निम्मलिखित ऑप्शन का चयन करे
- मौजा के सभी खातों को नाम के अनुसार देखें।
- मौजा के सभी खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें।
- खाता संख्या से देखें।
- खेसरा संख्या से देखें।
- खाताधारी के नाम से देखें।
- अंत में, “खाता खोजें” विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद, आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी।

Bhulekh Bihar में भू-नक्शा कैसे देखें
- यदि आप अपना बिहार भू नक्शा देखना चाहते हो तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अब होम पेज पर “View Map” का विकल्प दिखाई देगा इसपर क्लिक करना होगा।

- अब आप नए पेज पर अपने District, Sub Div, Circle, Mauza, Survey Type: RS Revisional Survey या CS Cadastral Survey, Map Instance, Sheet No का चयन करना होगा।

- इस नक़्शे से अब आप अपना प्लाट का चयन करे ब उस Plot की सारी जानकारी Plot info Column में आ जाएगी.

Note :- यदि आप अपने प्लाट का नक्शा डाउनलोड करना चाहते हो तो आप LPM Report पर क्लिक करके PDF Download कर सकते हैं|
दाखिल ख़ारिज (Mutation Application) आवेदन प्रक्रिया
- आपको ऑनलाइन दाख़िल ख़ारिज आवेदन करने के लिए Portal biharbhumi.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
- आपके सामने अब होम पेज खुल कर आ जायेगा जिसमे आपको “ऑनलाइन दाख़िल ख़ारिज आवेदन” का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है.

- आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा जिसमें नीचे दिए गए “Registration” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

- आपके सामने अब “User Registration” का फॉर्म खुल कर आ जायेगा जिसमे आपको अपनी Personal Details और Address Details दर्ज करनी होगी।

- आप अब “Registration Now” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको अब लॉगिन करके आवेदक विवरण, दस्तावेज़ विवरण, खरीदार विवरण, विक्रेता विवरण और भूखंड विवरण भरना होगा।
- आप अब अपने आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करके अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- दाख़िल ख़ारिज आवेदन के बाद आपको एक वाद संख्या और रसीद प्राप्त होगी जिसकी मदद से आप दाख़िल ख़ारिज आवेदन की स्थिति को जाँच सकते हैं |
Bihar Bhulekh में दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
- यदि आप अपनी दाख़िल ख़ारिज आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते हो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://parimarjan.bihar.gov.in/ पर जाना होगा जिसका लिंक हमने यही दिया है।
- आपके सामने अब वेबसाइट का Home Page खुल कर आ जायेगा। आप इस पेज पर “दाख़िल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें” के विकल्प पर क्लिक करेंगे।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा आपको अब जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष दर्ज करके “Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपको अब इनमे से किसी एक विकल्प का चुनाव करना होगा – केस नंबर से खोजे, डीड नंबर से खोजे, मौजा से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे |

- आप अब सुरक्षा कोड दर्ज करेंगे और “Search” बार के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- इसके बाद आपके सामने “दाख़िल ख़ारिज आवेदन की स्थिति List” खुलकर आ जाएगी|
Bhulekh Bihar 2025 – ऑनलाइन जमाबंदी पंजी और भूमि रिकॉर्ड चेक करें
- आवेदक नागरिक को सबसे पहले बिहार भूलेख के Portal पर जाना होगा जिसका लिंक पोर्टल के अंदर है।
- आपको अब home page पर “जमाबंदी पंजी देखे” विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपको “Proceed” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नीचे दिए गए विकल्प खुलकर आ जाएंगे आपको उसमें से किसी एक को सलेक्ट करना है
- भाग बर्तमान
- पृष्ट संख्या बर्तमान
- रैयत का नाम से खोजें
- प्लाट नंबर से खोजें
- खाता नंबर से खोजें
- जमाबंदी संख्या से खोजें
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
- आपको अब अंत में सुरक्षा कोड डाल कर “Search” के ऑप्शन पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।
- अब आप अपने सामने “जमाबंदी पंजी” देख सकते हैं|
Bihar Bhu – लगान भुगतान स्तिथि देखे
- आवेदक नागरिक को सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा जिसमे आपको “भू लगान” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नए पेज पर “ऑनलाइन भुगतान करें” विकल्प का चयन करना होगा |

ऑनलाइन लगान भुगतान सेवा का उपयोग करने के लिए बिहारभूमि पोर्टल पर लॉगिन करना ज़रूरी है। लॉगिन के बाद ही आप आसानी से लगान का भुगतान कर सकते हैं।
- इसके पश्चात आप अब अपना मोबाइल नंबर और captcha code दर्ज कर दें और “Sign in” के बटन पर क्लिक करे |
🔔 नोट:
यदि आपने अब तक खुद को Registered नहीं किया है तो सबसे पहले आप Registration विकल्प पर जाकर खुद को Registered करें।

- आप अब login करने के पश्चात “ऑनलाइन लगान भुगतान करें विकल्प” पर क्लिक करें और नए पेज पर ये जिला का नाम, मौजा का नाम, हल्का का नाम, भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान जानकारियां भरें|
- अपने सभी उपरोक्त विवरण को दर्ज करके देखे के ऑप्शन पर क्लिक करे अब नए पेज पर ऑनलाइन भुगतान करें के विकल्प पर क्लिक करें अब आप online भुगतान कर सकते हैं|

Land Possession Certificate (LPC) आवेदन प्रक्रिया
- आवेदनकर्ता को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट parimarjanplus.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
- इस पेज पर आपको “ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपना mobile number और captcha code डाल कर “Sign in” पर क्लिक कर दें |
- इसके पश्चात आपको अब अपना जिला और अंचल का चुनाव करना होगा और “नया LPC आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब नए पृष्ठ पर जाकर जिला, अंचल, हल्का, मौजा आदि से संबंधित जानकारी भरें, फिर उपलब्ध विकल्पों में से—वर्तमान, पृष्ठ वर्तमान, रैयत नाम से खोजें, प्लॉट नंबर से खोजें, खाता नंबर से खोजें या जमाबंदी संख्या से खोजें—किसी एक बटन पर क्लिक करें। इसके बाद, आवश्यक संख्या दर्ज करके “Search” विकल्प पर क्लिक करें|
- इसके पश्चात आप अब LPC आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से भर कर अंत में सबमिट कर देंगे।

बिहार भूलेख में LPC आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?
- आपको सबसे पहले बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट parimarjan.bihar.gov.in ओपन करके होम पेज “एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आप वेबसाइट के होम पेज पर अपना जिला, अंचल, वित्तीय वर्ष सलेक्ट करना होगा फिर Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आप अब इन विकल्पों में से केस नंबर से खोजे, डीड नंबर से खोजे, मौजा से खोजे, प्लाट नंबर से खोजे में से किसी एक को क्लिक करे।
- इसके पश्चात आपको आपको Captcha Code दर्ज करना होगा और “Search” के बटन पर क्लिक करना होगा।

- इसके पश्चात आपके सामने अब आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
📘 LPC
LPC का अर्थ भूमि कब्जा प्रमाण पत्र से होता है, जिसे भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र के नाम से भी जाना जाता है। यह दस्तावेज़ आपकी भूमि पर वैध अधिकार को प्रमाणित करता है और सरकारी रिकॉर्ड में स्वामित्व की पुष्टि करता है।
Bhulekh Bihar Portal पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएँ
- निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का प्रपत्र
- भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय
- बिहार भूमि न्यायाधिकरण
- दाखिल-खारिज वाद पर आपत्ति दर्ज करें
- SMS अलर्ट सेवा प्राप्त करें
- Check Aadhar / Mobile Seeding Status
- e-Mapi
- Bhu-Abhilekh Portal
- सरकारी भूमि का दाखिल ख़ारिज
- Revenue Court Management System
- परिमार्जन
- परिमार्जन प्लस
- परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति देखें
- नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी
🔔 अंतिम सूचना:
डिजिटल जमाबंदी पंजी में सुधार करने के लिए नागरिक को परिमार्जन पोर्टल पर जाना होगा। और नीचे दी गई इमेज में बताए गए चरणों का पालन करना होगा।

दाखिल खारिज (Mutation Status) की स्थिति देखे
- दाखिल खारिज की स्थिति देखने के लिए आपको पेज पर आना होगा इसके बाद आपको अपना जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष चुनकर Proceed करे खोजने के लिए दिये गए विकल्पो से एक चुनकर जानकारी दर्ज करे।
- केस नंबर से खोजे
- डीड नंबर से खोजे
- मौजा से खोजे
- प्लाट नंबर से खोजे
- उदाहरण के लिए हम प्लाट नंबर से खोजे चुन रहे है बादमे कॅप्टचा कोड डालकर Search करे।
- आपके सामने अब म्युटेशन आवेदन की सूचि खुल कर आ जाएगी आपको इस सूचि में अब View आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
- म्युटेशन आवेदन की स्थिति आयेगी इसका आप प्रिंट निकाल सकते है और रिसीप्ट की कॉपी और रिजेक्शन नोटिस भी देख सकते है।
Land Records Available on Bihar Bhumi
> अपना खाता देखे > भू नक्शा बिहार > ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करे > दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखे | > आम सूचना > ऑनलाइन एल.पी.सी. आवेदन करे > एल.पी.सी. आवेदन स्थिति देखे > भू-लगान |
> परिमार्जन > जमाबंदी पंजी देखे > भू- मानचित्र > DCLR म्युटेशन अपील कोर्ट | > अपर समाहर्ता न्यायालय (दाखिल-खारिज पनरीक्षण एव जमाबंदी रद्दीकरण) > निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का पपत्र > भू-अभिलेख एव परिमाप निदेशालय > बिहार भूमि न्यायाधिकरण |
बिहार भूमि संपर्क जानकारी
Department of Revenue and Land Reforms Government of Bihar Old Secretariat, Bailey Road, Patna – 8000015 |
Tel: 18003456215 Email: emutationbihar@gmail.com |
Contact US
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना – 8000015
- फोन: 18003456215
- ईमेल: emutationbiharBhulekh Bihar